Delhi NCR Weather : दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. दिल्ली और नोएडा समेत कई इलाकों में धूल भरी आंधी चल रही है, जबकि आसमान में काले बादल छाए हुए हैं. मौसम के इस बदलाव के बीच बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. कुछ इलाकों में ओले गिरने के भी संभावना हैं. ऐसे में दिनभर मौसम का मिजाज बदला रह सकता है.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के शहरों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दोपहर और शाम के समय गरज-चमक के साथ आंधी चलने और बिजली कड़कने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. कुछ स्थानों पर हवा के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति तक पहुंचने का अनुमान है. रात में भी बारिश और आंधी का एक और दौर देखने को मिल सकता है.
तापमान में भी दिखा बदलाव
गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 3.7 डिग्री अधिक है. मौसम में आए बदलाव के चलते राजधानी और आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं का असर देखने को मिल रहा है.
दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है. आंधी, बिजली कड़कने और तेज हवाओं को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. मौसम के इस बदले मिजाज के बीच अब नजर इस बात पर रहेगी कि बारिश कितने इलाकों में होती है और इसका तापमान पर कितना असर पड़ता है.
ये भी पढ़ें- हम आतंकवादी, गुंडे या माफिया नहीं, शांतिपूर्ण विरोध हमारा संवैधानिक अधिकार- संजय सिंह
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








