CJP Protest Delhi : दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर शनिवार को हलचल तेज हो गई. प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. इसी बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. यूट्यूबर ध्रुव राठी और CJP की लीगल हेड रत्ना को भी हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है. वहीं, CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके भी दिल्ली पहुंच गए हैं. ऐसे में अब सवाल है कि प्रदर्शन को लेकर आगे क्या कार्रवाई होगी?
CJP के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है. प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद प्रदर्शनकारियों के पहुंचने से पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इस घटनाक्रम के बीच हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या और आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है.
45 मेट्रो स्टेशनों के गेट शाम 6 बजे तक बंद
प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार शुक्रवार से बंद हैं. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बताया है कि ये प्रतिबंध शनिवार शाम 6 बजे तक लागू रहेंगे. सुरक्षा व्यवस्था के तहत राजधानी में आवाजाही पर भी निगरानी रखी जा रही है.
दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं देने की बताई वजह
दिल्ली पुलिस ने एक दिन पहले स्पष्ट किया था कि CJP की ओर से प्रदर्शन के लिए आवेदन 7 अक्टूबर को मिला, जबकि कार्यक्रम 10 अक्टूबर को प्रस्तावित था. पुलिस के मुताबिक, आवेदन निर्धारित समयसीमा के भीतर नहीं दिया गया. पहले हुए प्रदर्शनों में नियमों के कथित उल्लंघन को भी अनुमति नहीं देने की वजह बताया गया है.
पुलिस ने कहा कि नई दिल्ली इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू है. साथ ही चेतावनी दी गई है कि प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अब सबकी नजर जंतर-मंतर पर जारी घटनाक्रम और पुलिस की अगली कार्रवाई पर है.
ये भी पढ़ें- भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, योगी कैबिनेट की मुहर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









