राष्ट्रीय

रक्षाबंधन पर PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Raksha Bandhan 2026 : रक्षाबंधन के मौके पर शुक्रवार को देशभर में भाई-बहन के रिश्ते और प्रेम का पर्व मनाया जा रहा है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. सभी ने अपने संदेशों में प्रेम, विश्वास, सुख और समृद्धि की कामना की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार हर किसी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और सफलता लेकर आए, उन्होंने भाई-बहन के बीच प्यार, स्नेह और आपसी भरोसे के रिश्ते को हमेशा मजबूत बने रहने की कामना की.

अमित शाह ने भी दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रक्षाबंधन को भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक बताया, उन्होंने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पवित्र त्योहार सभी के जीवन में खुशी, शांति और समृद्धि लेकर आए.

वहीं, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी लोगों को रक्षाबंधन की बधाई दी. राज्यपाल ने कहा कि यह पवित्र रिश्ता और मजबूत होना चाहिए और समाज में देखभाल व सम्मान जैसे मूल्यों को बढ़ावा मिलना चाहिए. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और स्नेह का रिश्ता हमेशा कायम रहने की कामना की.

राष्ट्रपति मुर्मू ने भी दी थी शुभकामनाएं

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी नागरिकों को बधाई दी थी, उन्होंने कहा था कि यह पर्व लंबे समय से भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. राखी का धागा सुरक्षा और विश्वास के पवित्र बंधन का प्रतीक माना जाता है.

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रक्षाबंधन पर राज्य की जीविका दीदियों के लिए बड़ी घोषणा की, उन्होंने कहा कि बिहार में करीब 10 लाख जीविका दीदियों के घरों को सोलर एनर्जी से जोड़ने का संकल्प लिया गया है.

ये भी पढ़ें- भारत-चीन सीमा विवाद पर बड़ी बैठक, NSA अजीत डोभाल बीजिंग में वांग यी से करेंगे बातचीत, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button