Delhi NCRमौसम

दिल्ली-NCR में मंगलवार सुबह से झमाझम बारिश, मौसम सुहाना; कई इलाकों में जलभराव और जाम

Delhi-NCR Weather : दिल्ली-NCR के कई इलाकों में मंगलवार सुबह से झमाझम बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। हालांकि, बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिसका असर यातायात पर भी देखने को मिला।

सोमवार को आंधी के साथ हुई थी तेज बारिश

इससे पहले सोमवार को भी राजधानी में तेज बारिश और आंधी ने मौसम का मिजाज बदल दिया था। इस दौरान करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही, जिससे दिल्ली के सेंट्रल, ईस्ट, नई दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, शाहदरा और साउथ दिल्ली समेत कई इलाकों में मौसम सुहावना बना रहा और लोगों को उमस से राहत मिली।

सड़कें पानी से लबालब, कई जगह लगा जाम

सोमवार दोपहर बारिश तेज होने के बाद दिल्ली की कई सड़कों पर पानी भर गया। आईटीओ समेत राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव के चलते यातायात प्रभावित हुआ। जगह-जगह लगे जाम के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने जारी किया था रेड अलर्ट

राजधानी में सोमवार सुबह अचानक मौसम बदल गया था। इससे पहले मौसम विभाग ने सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बारिश और आंधी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से गैंगटिक वेस्ट बंगाल की ओर मॉनसून का एक सिस्टम बना है। वहीं, उत्तर भारत में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में आंधी के साथ तेज बारिश हुई।

ये भी पढ़ें – आज गोवा में ई-20 पेट्रोल के खिलाफ केजरीवाल का दूसरा टाउनहॉल, बोले- चीनी महंगी और ई-20 से खराब हो रही हैं गाड़ियां

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button