विदेश

इमरान खान बैक टू जेल… कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात अस्पताल में जांच, फिर वापस कारागार में

Imran Khan : पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और पीटीआई प्रमुख इमरान खान को मेडिकल जांच के बाद इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल से वापस अदियाला जेल भेज दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जेल सूत्रों ने बताया कि इमरान खान को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल लाया गया और सीधे उनकी सेल में शिफ्ट कर दिया गया.

इमरान खान को आधी रात के करीब मेडिकल चेकअप के लिए अदियाला जेल से शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया गया था. अस्पताल पहुंचने के बाद छह विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा उनकी जांच किए जाने की बात सामने आई थी. जांच के बाद यह तय किया जाना था कि उन्हें अस्पताल में भर्ती रखने की जरूरत है या नहीं.

मेडिकल जांच पूरी होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वापस अदियाला जेल भेज दिया गया. जेल सूत्रों के अनुसार, उन्हें बेहद सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनकी सेल तक पहुंचाया गया.

सरकार की याचिका पर भी बड़ा घटनाक्रम

इमरान खान के अस्पताल भेजे जाने के मामले में कानूनी मोर्चे पर भी हलचल हुई है. सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार दफ्तर ने सरकार की उस समीक्षा याचिका को आपत्तियों के साथ वापस कर दिया है, जिसमें इमरान खान को अस्पताल भेजे जाने के फैसले को चुनौती दी गई थी.

अब सरकार इन आपत्तियों को दूर करने के बाद याचिका दोबारा दाखिल कर सकती है.

विदेश भेजने पर भी चर्चा

इस बीच इमरान खान को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है. संघीय मंत्री तारिक फजल चौधरी ने संकेत दिया है कि इमरान खान को विदेश भेजे जाने की संभावना पर विचार किया जा सकता है. हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है.

इमरान खान को अस्पताल ले जाने और वापस जेल लाने के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. अब उनकी जेल वापसी के बाद विदेश भेजे जाने की चर्चा ने मामले को और दिलचस्प बना दिया है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर, अवैध ढांचे हटाए गए, जानिए क्या है पूरा मामला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button