Indonesia Earthquake : इंडोनेशिया के रुटेंग के पास बुधवार रात 5.7 तीव्रता का भूकंप आया. USGS के अनुसार, भूकंप का केंद्र रुटेंग से करीब 32 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पूर्व में था. इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे रही. ईस्ट नूसा तेंगारा क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए. राहत की बात यह है कि भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं बताया गया है.
भूकंप का असर मंगगराई रीजेंसी, पश्चिमी मंगगराई रीजेंसी, नागेकेओ रीजेंसी और पूर्वी सुम्बा रीजेंसी में महसूस हुआ. झटकों के दौरान लोगों को जमीन में कंपन महसूस हुआ और घरों में रखी कई चीजें हिलने लगीं.
इसी बीच क्षेत्र में 2 से 4 तीव्रता वाले छोटे भूकंप भी दर्ज हो रहे हैं. फ्लोरेस बैक-आर्क टेक्टोनिक जोन में लगातार आफ्टरशॉक आने के कारण फ्लोरेस द्वीप और आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद आफ्टरशॉक
BMKG प्रमुख तेुकु फैसल फतहानी ने बताया कि फ्लोरेस में आए 7.7 तीव्रता के बड़े भूकंप के बाद आफ्टरशॉक की गतिविधियां सामान्य होने में करीब तीन से चार सप्ताह लग सकती हैं.
BMKG के मुताबिक, 19 अगस्त 2026 को शाम पांच बजे तक 3,055 आफ्टरशॉक दर्ज किए जा चुके थे. इनमें सबसे तेज आफ्टरशॉक 6.2 तीव्रता का था, जबकि सबसे कम 1.1 तीव्रता का रहा. कुल आफ्टरशॉक में 88 झटके ऐसे थे, जिन्हें लोगों ने महसूस किया.
BMKG लगातार भूकंपीय गतिविधियों पर नजर रख रहा है. एजेंसी ने लोगों से अपील की है कि भूकंप से क्षतिग्रस्त और असुरक्षित इमारतों में वापस न जाएं. आफ्टरशॉक के दौरान ऐसी इमारतों के गिरने का खतरा हो सकता है.
ये भी पढ़ें- अमित शाह ने एसीबी पर दबाव डाल कर सत्येंद्र जैन को कराया गिरफ्तार- केजरीवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








