विदेश

ट्रंप की ईरान समर्थक देशों को कड़ी चेतावनी, बोले- मदद की तो भुगतने होंगे गंभीर नतीजे

Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान का साथ देने वाले देशों, कंपनियों और संस्थाओं को कड़ी चेतावनी दी है. ट्रंप ने साफ कहा है कि अगर किसी ने ईरान को आर्थिक मदद दी या वहां सामान पहुंचाने में मदद की, तो उसे गंभीर आर्थिक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. अमेरिका अब ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने की तैयारी में है.

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान को किसी भी तरह की मदद देने वाले देश अमेरिकी कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे. ट्रंप मुताबिक, अगर किसी देश की वित्तीय संस्था, कंपनी, एयरपोर्ट या सरकारी एजेंसी ईरान तक मदद पहुंचाने का रास्ता खोलती है तो उस पर भी आर्थिक कार्रवाई हो सकती है.

ट्रंप ने ईरान की मदद के कई तरीकों का भी जिक्र किया. इनमें तेल की तस्करी, वित्तीय लेनदेन, नकद पैसे का ट्रांसफर, एक्सचेंज हाउस, जहाजों का रजिस्ट्रेशन और दूसरी कंपनियों के नाम पर कारोबार करना शामिल है.

ईरान पर बढ़ेगा आर्थिक दबाव

ट्रंप के मुताबिक, ईरान को समझौते का कई बार मौका दिया गया, लेकिन तेहरान ने इसे स्वीकार नहीं किया. इसके बाद अमेरिका अब ईरान पर आर्थिक दबाव और बढ़ाने की तैयारी कर रहा है.

ट्रंप ने इसे अभूतपूर्व स्तर की आर्थिक लड़ाई और अलगाव बताया है, उन्होंने अमेरिकी सहयोगी देशों से भी ईरान को अंतरराष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था से अलग करने में साथ देने की अपील की है.

परमाणु हथियार पर ट्रंप का सख्त रुख

ट्रंप ने कहा कि ईरान को किसी भी स्थिति में परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा, उन्होंने दावा किया कि ईरान की अर्थव्यवस्था पहले से ही दबाव में है और नए अमेरिकी कदमों से उसके लिए दुनिया भर में कारोबार करना और मुश्किल हो जाएगा.

ट्रंप की चेतावनी सिर्फ ईरान तक सीमित नहीं है. इसका निशाना उन देशों, कंपनियों और संस्थाओं पर भी है, जो ईरान के साथ आर्थिक संबंध बनाए रखते हैं.

ये भी पढ़ें- अमित शाह ने एसीबी पर दबाव डाल कर सत्येंद्र जैन को कराया गिरफ्तार- केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button