Hormuz Strait : दुनिया के दो अहम समुद्री रास्तों हॉर्मुज और बाब अल-मंदेब में तनाव बढ़ने से समुद्री कारोबार पर बड़ा असर पड़ रहा है. इन दोनों रास्तों से तेल और बड़ी मात्रा में सामान की आवाजाही होती है. लेकिन जंग और हमलों के बीच इनके बंद होने से सप्लाई पर दबाव बढ़ रहा है और तेल की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है.
लाल सागर के बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में एक छोटे मालवाहक जहाज पर मिसाइल हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई. यमन सरकार ने इस हमले के लिए ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार बताया है.
पहली मिसाइल के बाद फिर हुआ हमला
यमन के परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, हूतियों ने ‘तिहामाह’ नाम के मालवाहक जहाज पर तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. जहाज खाने-पीने का सामान लेकर जा रहा था. हमले के बाद उसमें आग लग गई और चार क्रू सदस्यों की मौत हो गई. इनमें तीन पाकिस्तानी और एक इंडोनेशियाई नागरिक शामिल था. चार अन्य क्रू सदस्य और एक बचावकर्मी घायल हुए.
बताया गया कि यह हमला ‘डबल-टैप’ तरीके से किया गया. यानी पहले हमले के बाद जब बचाव अभियान शुरू हुआ, तब दोबारा हमला किया गया.
जहाज के मालिक को लेकर भी भ्रम
हमले के बाद जहाज के मालिकाना हक को लेकर भी अलग-अलग जानकारी सामने आई. शुरुआत में इसे सऊदी अरब के मालिकाना हक वाला जहाज बताया गया था. हालांकि, मरीनट्रैफिक के आंकड़ों के अनुसार ‘तिहामाह’ तंजानिया के झंडे के नीचे चल रहा था और इससे जुड़ी मालिकाना कंपनियां मिस्र और यमन में पंजीकृत हैं.
उधर, अमेरिका और ईरान के बीच समुद्री तनाव भी बढ़ गया है. US सेंट्रल कमांड के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में ईरान के एक बंदरगाह की ओर जा रहे पनामा के झंडे वाले कार्गो जहाज ‘M/V वेला नोवा’ पर कार्रवाई की.
CENTCOM के अनुसार, जहाज ने अमेरिकी नाकेबंदी का उल्लंघन करने की कोशिश की और चेतावनियों को नजरअंदाज किया. इसके बाद अमेरिकी नौसेना के MH-60 हेलीकॉप्टर ने जहाज के इंजन रूम में दो हेलफायर मिसाइलें दागीं, जिससे उसका स्टीयरिंग गियर बेकार हो गया.
ये भी पढ़ें – शिमला-बिलासपुर हाईवे पर कार पर गिरी भारी चट्टान, 1 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









