Petrol-Diesel Price Today : 12 जुलाई, रविवार को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी ईंधन के दाम स्थिर रखे हैं. हालांकि, शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी. इस दौरान ब्रेंट क्रूड 76.24 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड 72.04 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ.
कच्चे तेल की कीमतों में यह गिरावट अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बावजूद सीजफायर और शांति समझौते को लेकर सामने आई सकारात्मक खबरों के बाद देखने को मिली. इससे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के जरिए ऊर्जा आपूर्ति दोबारा सामान्य होने की उम्मीद बढ़ी है. साथ ही अमेरिका ने ईरान के प्रमुख ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाने से परहेज किया. अमेरिका की ओर से यह भी कहा गया कि यह संघर्ष लंबे युद्ध का रूप नहीं लेगा, जिससे निवेशकों की चिंताएं कुछ कम हुई हैं.
कीमतों में कोई बदलाव नहीं
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पिछले सप्ताह संकेत दिया था कि फिलहाल घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है. इस बीच OPEC+ ने अगस्त 2026 से प्रतिदिन 1.88 लाख बैरल अतिरिक्त तेल उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है. लगातार 50वें महीने उत्पादन सीमा बढ़ाने के इस फैसले के बावजूद घरेलू ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है.
शहरवार पेट्रोल-डीजल की कीमतें

गौरतलब है कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद पिछले चार महीनों में देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी हो चुकी है. इस दौरान ईंधन की कीमतें कुल मिलाकर लगभग 7.5 से 8 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ी हैं.
राज्यों में अलग-अलग क्यों हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?
देशभर में केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल पर समान एक्साइज ड्यूटी वसूलती है, लेकिन राज्य सरकारें अपने-अपने हिसाब से वैट (VAT) या सेल्स टैक्स लगाती हैं. इसी वजह से अलग-अलग राज्यों में ईंधन की कीमतें अलग होती हैं. उदाहरण के तौर पर अंडमान-निकोबार में टैक्स कम होने से पेट्रोल-डीजल अपेक्षाकृत सस्ता मिलता है, जबकि राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में अधिक टैक्स के कारण कीमतें ज्यादा रहती हैं. इसके अलावा परिवहन लागत और स्थानीय मांग-आपूर्ति की स्थिति भी खुदरा कीमतों को प्रभावित करती है.
ये भी पढ़ें- राम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप





