Iran Blast News : ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम के आखिरी दिन हजारों लोग शामिल हुए. प्रार्थना का नेतृत्व उनके बेटे मुस्तफा खामेनेई ने किया, जबकि नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे. इसी बीच ईरान के कई शहरों में धमाकों की खबरें सामने आई हैं. बुशहर में बम धमाकों के बाद भारी तबाही की सूचना है, हालांकि अमेरिका ने नए हमलों से इनकार किया है.
ईरानी मीडिया के अनुसार, बुशहर, कोनारक, चाबहार और बंदर अब्बास शहरों से विस्फोटों की खबरें मिली हैं. मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कोनारक में तीन धमाकों की आवाज सुनी गई. इसके अलावा बुशहर और चोगादक से भी विस्फोटों की सूचना है. फिलहाल इन धमाकों के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि ये किसी हमले, सैन्य गतिविधि या किसी अन्य वजह से हुए. स्थानीय अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं.
फार्स न्यूज एजेंसी का बड़ा दावा
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर बातचीत हुई. प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में करीबी तालमेल बनाए रखने पर सहमति जताई. ट्रंप ने नेतन्याहू को खाड़ी क्षेत्र में हाल के अमेरिकी घटनाक्रमों की जानकारी भी दी.
वहीं, IRGC से जुड़ी फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अमेरिकी हवाई हमलों में ईरान की वायु सेना और नौसेना के कुल 8 सैनिकों की मौत हुई है.
ये भी पढ़ें – दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं से मिली गर्मी से राहत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









