LPG Gas Cylinder Price : जून महीने का आज आखिरी दिन है, लेकिन घरेलू और कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. फिलहाल 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें अलग-अलग शहरों में 939.50 रुपये से 1031.50 रुपये के बीच बनी हुई हैं.
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में पिछली बार 7 जून 2026 को संशोधन किया गया था. उस समय तेल कंपनियों ने कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की थी. वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1 जून 2026 को बदली गई थी. उस दौरान इसके दाम में 42 रुपये से 53.50 रुपये तक का इजाफा किया गया था.
तेल कंपनियां करेंगी कीमतों की समीक्षा
कल 1 जुलाई है, ऐसे में संभावना है कि सरकारी तेल कंपनियां सुबह नए एलपीजी रेट जारी करें. इंडियन ऑयल (IOCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझानों की समीक्षा करने के बाद नई कीमतें तय करती हैं. एलपीजी के रेट वैश्विक बाजार में कच्चे तेल और गैस की औसत कीमतों के आधार पर निर्धारित किए जाते हैं.
सऊदी अरामको तय करता है एलपीजी रेट
बता दें कि भारत अपनी जरूरत का आधे से अधिक एलपीजी विदेशों से आयात करता है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एलपीजी की कीमतें सऊदी अरामको कॉन्ट्रैक्ट प्राइस (Saudi Aramco Contract Price-CP) के आधार पर तय होती हैं. सऊदी अरामको हर महीने के आखिर में नई कीमतों की घोषणा करती है, जिसके आधार पर भारतीय तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को सुबह 6 बजे नई रेट लिस्ट जारी करती हैं.
शहरवार LPG सिलेंडर की कीमत

आज e-KYC की अंतिम तारीख
वहीं, 30 जून 2026 एलपीजी गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी कराने की अंतिम तारीख भी है. सरकार और तेल कंपनियों के निर्देश के अनुसार सभी उपभोक्ताओं को आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन कराना जरूरी है. जिन ग्राहकों की e-KYC प्रक्रिया आज पूरी नहीं होगी, उनके बैंक खाते में मिलने वाली गैस सब्सिडी बंद हो जाएगी. तेल कंपनियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि e-KYC लंबित रहने पर फिलहाल सिलेंडर की बुकिंग नहीं रुकेगी, लेकिन भविष्य में डिलीवरी और री-फिलिंग के दौरान परेशानी आ सकती है.
ये भी पढ़ें – मैंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि सरकार बेशर्मी से चंदा चोरों के साथ खड़ी है- केजरीवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप





