Iran War, Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान के खिलाफ चल रही सैन्य कार्रवाई को लेकर सीनेट में झटका लगा है. अमेरिकी सीनेट ने एक ऐसे प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जो ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान में राष्ट्रपति की शक्तियों पर लगाम लगाने और कांग्रेस की भूमिका को मजबूत करने से जुड़ा है.
सीनेट में मंगलवार को वॉर पावर्स रेजोल्यूशन प्रस्ताव 50-48 वोटों से पारित हुआ. प्रस्ताव में कहा गया है कि जब तक कांग्रेस की ओर से सैन्य कार्रवाई की स्पष्ट मंजूरी नहीं मिलती, तब तक ईरान से जुड़े संघर्ष में अमेरिकी सेना की भागीदारी को सीमित किया जाए.
सीनेट के फैसले पर जताई नाराजगी
इस प्रस्ताव की खास बात यह रही कि ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के कुछ सांसदों ने भी इसके समर्थन में मतदान किया. इससे संकेत मिला है कि ईरान को लेकर प्रशासन की नीति पर पार्टी के भीतर भी अलग-अलग राय सामने आ रही है.
मतदान के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि यह फैसला सही समय पर नहीं लिया गया और इससे ईरान के साथ चल रही रणनीति को नुकसान पहुंच सकता है.
रक्षा खर्च पर बहस तेज
ट्रंप ने दावा किया कि उनकी नीतियों के चलते ईरान पर दबाव बढ़ा था. उन्होंने उन रिपब्लिकन सांसदों की आलोचना की, जिन्होंने प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया.
वहीं, यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब पेंटागन ईरान से जुड़े सैन्य अभियानों और हथियारों की भरपाई के लिए कांग्रेस से अतिरिक्त बजट की मांग कर रहा है. सीनेट के इस फैसले के बाद अमेरिकी रक्षा खर्च और सैन्य रणनीति को लेकर बहस तेज होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें- WhatsApp ग्लोबल हेड Kunal Shah की कहानी, डिलीवरी बॉय, मेहंदी कोन बेची, 14-15 साल की उम्र… पढ़ें सफलता की पूरी कहानी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









