Biharराज्य

भरत तिवारी एनकाउंटर पर परिवार के गंभीर आरोप, मां ने डीएसपी को ठहराया जिम्मेदार

Bihar News : भोजपुर के भरत तिवारी के एनकाउंटर को लेकर उनके परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. भरत तिवारी की मां आशा देवी ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को कमर के पास से गोली मारी गई, उन्होंने कहा कि उनका बेटा समाजसेवा करता था और गरीबों की मदद के लिए हमेशा आगे रहता था.

मीडिया से बातचीत के दौरान आशा देवी ने इस घटना के लिए डीएसपी को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. आशा देवी ने कहा कि उनकी शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है.

हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग

वहीं, भरत तिवारी के भाई चंदन तिवारी ने न्यायिक जांच के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें जांच से ज्यादा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद है. उनका कहना है कि इस मामले में शामिल लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए, उन्होंने दावा किया कि घटना से जुड़े वीडियो में पूरी स्थिति स्पष्ट दिखाई दे रही है और ऐसे में अलग से जांच की आवश्यकता नहीं है.

सरेंडर के बाद गोली चलाने का आरोप

चंदन तिवारी ने यह भी कहा कि घटना के समय वह मौके पर मौजूद थे. उनके अनुसार, बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे, उन्होंने आरोप लगाया कि भरत तिवारी के सरेंडर करने के बाद उन्हें बातचीत में उलझाया गया और कुछ दूरी तक ले जाने के बाद धक्का देकर गोली चला दी गई.

इस बीच, भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है, उन्होंने बताया कि सरकार ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं. उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि पुलिस की ओर से कोई गलती सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी.

ये भी पढ़ें – बुजुर्गों के कल्याण के लिए पंजाब सरकार की बड़ी पहल, 1.11 लाख से ज्यादा लोगों को मिला लाभ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button