Delhi NCRराष्ट्रीय

जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के खिलाफ CJP का प्रदर्शन जारी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

CJP Protest in Jantar Mantar : NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर चल रहा प्रदर्शन रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी रातभर धरना स्थल पर डटे रहे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे।

दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शन की अनुमति

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके और उनके समर्थक शनिवार शाम से ही जंतर-मंतर पर मौजूद हैं। उनका कहना है कि जब तक सरकार जिम्मेदारी तय नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शन की अनुमति समाप्त होने की जानकारी देने के बावजूद प्रदर्शनकारी स्थल पर बने रहे।

सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे

दीपके ने छात्रों और आम जनता से आंदोलन के समर्थन की अपील की है। उन्होंने कहा कि NEET री-एग्जाम देने वाले छात्रों को भी परीक्षा के बाद विरोध में शामिल होना चाहिए। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और चेतावनी दी कि यदि शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते तो वे 27 जून से अनशन शुरू करेंगे।

बिजली व्यवस्था को लेकर जताई नाराजगी

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि रात के समय स्थल पर बुनियादी सुविधाओं में बाधा आई, जिससे उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, टॉयलेट और बिजली व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई गई।

कई छात्र कर चुके हैं आत्महत्या

CJP ने NEET पेपर लीक से जुड़े मामलों की जांच और प्रभावित छात्रों को मुआवजा देने की भी मांग उठाई है। गौरतलब है कि देश में पिछले कुछ हफ्तों में NEET से जुड़े मामलों और परीक्षा तनाव के चलते कई छात्र आत्महत्या कर चुके हैं, जिससे परीक्षा प्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। CJP की शुरुआत इसी मुद्दे पर सोशल मीडिया और सार्वजनिक प्रतिक्रिया के बाद हुई थी, और यह संगठन तेजी से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है।

ये भी पढ़ें- PoK Protest : PoK में आर्मी ड्रग माफिया का गिरोह, ISI की कश्मीरियों को तबाह करने की साजिश, कश्मीरी नेता ने किया बड़ा खुलासा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button