क्राइमराष्ट्रीय

बंगाल में सनसनीखेज वारदात: शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

West Bengal : पश्चिम बंगाल से एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बुधवार देर शाम बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम स्थित डोहरिया मोड़ के पास हुई. उस समय चंद्रनाथ रथ अपनी कार में मौजूद थे और अपने घर के नजदीक ही थे.

एक अन्य व्यक्ति को भी चोट लगी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने पहले उनकी गाड़ी को रोका और फिर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं. बताया जा रहा है कि गोली सीधे उनके सीने में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हमले में एक सुरक्षा कर्मी के घायल होने की भी सूचना है. वहीं, घटना के समय मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी चोट लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

राजनीतिक हलकों में बढ़ी हलचल

चंद्रनाथ रथ पिछले करीब पांच वर्षों से शुभेंदु अधिकारी के साथ जुड़े हुए थे और उन्हें उनके करीबी सहयोगियों में गिना जाता था. हाल ही में हुए चुनावी अभियानों में भी उनकी अहम भूमिका रही थी.

इस हत्या को लेकर राजनीतिक पहलू से भी जांच की जा रही है. उनके राजनीतिक जुड़ाव और हालिया सक्रियता को देखते हुए मामला और संवेदनशील माना जा रहा है, जिससे राजनीतिक हलकों में भी हलचल बढ़ गई है.

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इलाके को घेराबंदी कर सील कर दिया गया है और हमलावरों की तलाश जारी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके.

ये भी पढ़ें- कैथल में 17 वर्षीय लड़की का रास्ता रोककर छेड़खानी, मां की शिकायत पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button