मौसम

भीषण गर्मी के बीच बारिश की दस्तक, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम

Weather News : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली- NCR में 29 अप्रैल को मौसम पूरे दिन अस्थिर बना रह सकता है. सुबह, दोपहर और शाम के समय गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान तेज सतही हवाएं चल सकती हैं. विभाग ने आसमानी बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर भी अलर्ट जारी किया है. ऐसे में लोगों को खुली जगहों पर जाने से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

इसी तरह 30 अप्रैल को भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का असर बना रह सकता है. इस दिन भी बादलों की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है. हालांकि, 1 मई से मौसम में सुधार होने और आसमान के साफ होने की संभावना जताई गई है, जिसके बाद धूप निकलने से तापमान फिर बढ़ सकता है.

वहीं हरियाणा में भी भीषण गर्मी से कुछ राहत देखने को मिली है. सुबह के समय तेज हवाओं के साथ बादल छाए रहे और कई जगह बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया. पिछले कई दिनों से रोहतक में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ था, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी.

मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है. साथ ही 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. सब-हिमालयन सिक्किम, पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी राज्यों में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है.

ये भी पढ़ें- इंस्पेक्टर अविनाश 2 का धमाका, रणदीप हुड्डा फिर बनेंगे अपराधियों का काल, यहां देखें सभी एपिसोड

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button