वायरल

टीचर और छात्र की मासूम बातचीत ने जीता लोगों का दिल, वीडियो वायरल

Viral Video : सोशल मीडिया पर अक्सर तरह-तरह के मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें हंसी-मजाक, डांस, स्टंट और अजीबो-गरीब हरकतों से जुड़े क्लिप्स लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। लेकिन इन सबके बीच कभी-कभी छोटे बच्चों के ऐसे मासूम और दिल छू लेने वाले वीडियो भी सामने आते हैं, जिन्हें देखकर हर किसी का दिल खुश हो जाता है।

टीचर से मजाकिया अंदाज में शिकायत

हाल ही में ऐसा ही एक प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक टीचर और उसके छोटे छात्र की बातचीत लोगों को खूब पसंद आ रही है। वीडियो में बच्चा अपने टीचर से मजाकिया अंदाज में शिकायत करता है कि जब वह दिल्ली गया था, तो टीचर ने उसे फोन क्यों नहीं किया। इस पर टीचर हैरानी जताते हुए कहता है कि उसे इस बात की जानकारी ही नहीं थी।

पढ़ाते-पढ़ाते याद नहीं रहता होगा

इसके बाद बच्चा मासूमियत से जवाब देता है कि उन्होंने तो पहले ही बता दिया था। जब टीचर कहता है कि शायद भूल गया होगा, तो बच्चा मुस्कुराते हुए कहता है कि सभी को पढ़ाते-पढ़ाते याद नहीं रहता होगा। अंत में टीचर उसे अगली बार जरूर बताने की बात कहता है, जिस पर बच्चा हामी भर देता है।

अलग-अलग दे रहे प्रतिक्रियाएं

यह वीडियो अपनी मासूम बातचीत और प्यारी नोकझोंक के कारण तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे बेहद क्यूट बता रहे हैं, तो कुछ बचपन की मासूमियत की तारीफ कर रहे हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और हिन्दी ख़बर इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की भूमिका पर ईरान ने जताई आपत्ति, कहा- पाकिस्तान मध्यस्थ के लायक नहीं, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button