टेक

भारत में लॉन्च हुआ Lava Bold N1 5G का नया वेरिएंट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Lava Bold N1 5G : Lava Bold N1 5G का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज विकल्प के साथ पेश किया है. इससे पहले यह डिवाइस 4GB रैम और 64GB तथा 128GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध था. फोन में धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP54 रेटिंग दी गई है और इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ 5000mAh की बैटरी मिलती है.

नए 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है, जिसे 1 मई से अमेजन पर शैम्पेन गोल्ड और रॉयल ब्लू रंगों में खरीदा जा सकेगा. लॉन्च ऑफर के तहत इसे 11,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा. वहीं पुराने वेरिएंट्स की बात करें तो 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल 7,499 रुपये में और 4GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल 7,999 रुपये में मिलता है. यह स्मार्टफोन पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था.

ऑक्टा-कोर Unisoc T765 प्रोसेसर

फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है और यह एंड्रॉइड 15 पर चलता है. इसमें 2.5D ग्लास प्रोटेक्शन और 20:9 का आस्पेक्ट रेशियो मिलता है. यह डिवाइस ऑक्टा-कोर Unisoc T765 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 6GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प है. वर्चुअल रैम फीचर की मदद से स्टोरेज का उपयोग करके रैम को 12GB तक बढ़ाया जा सकता है, जबकि स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है.

5000mAh बैटरी, 10W चार्जिंग सपोर्ट

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें AI-बेस्ड कैमरा सिस्टम के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मौजूद हैं. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 802.11 b/g/n/ac और OTG सपोर्ट मिलता है. फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है.

ये भी पढ़ें- यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती पर लखनऊ में प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button