विदेश

अमेरिका-ईरान वार्ता पर संकट, तेहरान ने बातचीत से किया इनकार

Iran Us Talks : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में वार्ताकारों की टीम इस्लामाबाद भेजे जाने की खबरों के बीच ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत को लेकर अपना रुख एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है. ईरान ने साफ कहा है कि फिलहाल उसकी अमेरिका के साथ किसी भी तरह की शांति वार्ता में कोई रुचि नहीं है.

ईरान का कहना है कि वह पहले भी यह स्पष्ट कर चुका है कि दबाव और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते. साथ ही तेहरान ने यह भी दोहराया है कि जब तक उसके बंदरगाहों पर लगाए गए प्रतिबंध और नाकेबंदी नहीं हटाई जाती, तब तक किसी भी प्रकार की बातचीत संभव नहीं है.

अमेरिका के साथ वार्ता फिलहाल नहीं

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बागई ने बयान देते हुए कहा कि तेहरान का अमेरिका के साथ अगले दौर की वार्ता का कोई कार्यक्रम नहीं है, उन्होंने यह भी कहा कि यदि अमेरिका इस्लामाबाद में कोई प्रतिनिधिमंडल भेजता है, तो यह उनके लिए चिंता का विषय है.

बातचीत की संभावना से इनकार

विदेश मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि ईरान ने इस्लामाबाद में होने वाली किसी संभावित वार्ता के लिए अपना कोई प्रतिनिधि नहीं भेजा है. ईरान का आरोप है कि अमेरिका अक्सर अपने वादों से पीछे हट जाता है, इसलिए मौजूदा परिस्थितियों में बातचीत की कोई संभावना नहीं बनती जब तक प्रतिबंध और सैन्य दबाव समाप्त नहीं किए जाते.

ये भी पढ़ें- वृंदावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button