Deepika Padukone Second Pregnancy : बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर खुशियों का माहौल बनने जा रहा है। शादी के करीब 6 साल और बेटी दुआ के जन्म के लगभग 1.5 साल बाद दीपिका ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है।
पोस्ट में उनकी बेटी दुआ भी आई नजर
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भावुक अंदाज में यह खुशखबरी साझा की, जिसके बाद फैंस और सेलेब्स लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। पोस्ट में उनकी बेटी दुआ भी नजर आ रही हैं, जो प्रेग्नेंसी टेस्ट स्ट्रिप पकड़े हुए दिखाई देती हैं, जिस पर दो लाइनें बनी हैं। दीपिका ने इस तस्वीर के साथ नजरबट्टू वाला इमोजी भी शेयर किया है।
परिवार और फैंस दोनों बेहद खुश
पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है। कई फैंस इसे कपल के लिए खुशी का नया अध्याय बता रहे हैं। दीपिका ने पहले भी कई इंटरव्यू में मां बनने के अनुभव को अपनी जिंदगी का सबसे खास और खूबसूरत पल बताया था। अब दूसरी बार मां बनने की खबर से परिवार और फैंस दोनों ही बेहद खुश हैं।
फिल्म ‘रामलीला’ से प्यार की शुरुआत
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की प्रेम कहानी फिल्म ‘रामलीला’ के सेट से शुरू हुई थी। लंबे समय तक डेटिंग के बाद दोनों ने 2018 में इटली में शादी की थी। 2024 में दोनों ने अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया था और अब उनके परिवार में एक और नन्हे मेहमान के आने की तैयारी है।
ये भी पढ़ें- KKR vs RR के बीच आज रोमांचक भिड़ंत, मौजूदा फॉर्म में राजस्थान रॉयल्स मजबूत दावेदार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









