Raaka Movie : अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘राका’ का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया, जिसके बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फिल्म निर्देशक Atlee Kumar के निर्देशन में बन रही है, जिसमें पहली बार Allu Arjun और Deepika Padukone की जोड़ी नजर आने वाली है।
कैमियो रोल करते दे सकते हैं दिखाई
इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड सुपरस्टार Shah Rukh Khan इस फिल्म में कैमियो रोल करते दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इस खबर को काफी जोर-शोर से बताया जा रहा है।
अल्लू अर्जुन और एटली के अच्छे रिश्ते
बताया जा रहा है कि शाहरुख खान, अल्लू अर्जुन और एटली कुमार के बीच अच्छे रिश्ते हैं। इससे पहले भी जब एटली की फिल्म ‘जवान’ की शूटिंग चल रही थी, तब यह चर्चा थी कि अल्लू अर्जुन उसमें कैमियो कर सकते हैं, लेकिन अपने अन्य प्रोजेक्ट्स की व्यस्तता के चलते वह उस फिल्म में नजर नहीं आ सके थे।
फैंस की बढ़ी उत्सुकता
गौरतलब है कि एटली कुमार ने शाहरुख खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ बनाई थी, जो काफी सफल रही थी। अब ‘राका’ में शाहरुख के संभावित कैमियो की खबर ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
अल्लू अर्जुन को दी थीं जन्मदिन की शुभकामनाएं
वहीं, फर्स्ट लुक पोस्ट रिलीज के बाद शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अल्लू अर्जुन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं और फिल्म को बेहद रोमांचक बताया था। इसके जवाब में एटली कुमार ने भी उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा था कि वह आगे भी उन्हें और गर्व महसूस कराएंगे।
ये भी पढ़ें- दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, पारा लगातार चढ़ने की चेतावनी, तेज धूप और लू सताएगी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









