विदेश

 ‘आंटी’ कहकर बुलाना पड़ा महंगा, कोर्ट ने 1.8 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

UK Workplace Harassment : ब्रिटेन में वेस्ट लंदन एनएचएस ट्रस्ट को भारतीय मूल की हेल्थकेयर असिस्टेंट इल्डा एस्टेवेस (64) को £1,425 (लगभग 1.8 लाख रुपये) का मुआवजा देने का आदेश दिया गया है। यह निर्णय तब आया जब उनके सहकर्मी ने उन्हें बार-बार ‘आंटी’ कहकर बुलाया, जिससे उनके भावनाओं को ठेस पहुंची।

घाना मूल सहकर्मी के व्यवहार को ठहराया अनुचित

मामले में घाना मूल नर्स चार्ल्स ओप्पोंग ने इल्डा को ‘आंटी’ कहकर बुलाया और जून 2023 में उनके लिए 61 वर्षीय अन्य स्टाफ सदस्य के साथ जोड़ा। ट्रिब्यूनल ने पाया कि यह व्यवहार शिकायतकर्ता की उम्र और लिंग के आधार पर उत्पीड़न के दायरे में आता है।

न्यायाधीश का तर्क

जज एलीट ने कहा कि घाना संस्कृति में ‘आंटी’ सम्मान का प्रतीक हो सकता है, लेकिन इल्डा ने इसे अस्वीकार किया और इसे अपमानजनक माना। ट्रिब्यूनल ने यह दावे सही ठहराए और वर्कप्लेस में उचित आचरण बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया।

वर्कप्लेस में संदेश

यह फैसला दिखाता है कि ब्रिटेन में वर्कप्लेस पर हर कर्मचारी की व्यक्तिगत भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। किसी भी शब्द या व्यवहार को बिना अनुमति बार-बार प्रयोग करना उत्पीड़न माना जा सकता है, भले वह किसी संस्कृति में सामान्य क्यों न हो।

ये भी पढ़ें – ईरान-अमेरिका सीजफायर के बाद सक्रिय हुआ भारत, फंसे तेल-गैस जहाजों को निकालने की कोशिश तेज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button