Desi Nuskhe : अनाज में कीड़े और घुन लगना आम समस्या है, लेकिन इससे न केवल खाने का मन करता है बल्कि इन्हें हटाना भी मुश्किल हो जाता है। अक्सर लोग कीटनाशक दवाओं का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे अनाज में केमिकल के कण रह जाते हैं। आप कुछ आसान घरेलू नुस्खों से इन कीड़ों से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।
तेजपत्ता और सूखी लाल मिर्च
अनाज के डिब्बे में 4-5 तेजपत्ते या 3-4 सूखी लाल मिर्च डालें। इनकी तेज खुशबू कीड़ों को दूर रखती है। यह नुस्खा खासकर चावल के लिए बहुत कारगर है।
नीम की पत्तियां
नीम प्राकृतिक कीटनाशक है। ताजी नीम की पत्तियों को सुखाकर एक सूती कपड़े में बांध लें और इसे गेहूं या चावल के डिब्बे में ऊपर, बीच और नीचे रखें। नीम की कड़वाहट घुन को पास आने ही नहीं देती।
माचिस की डिब्बी
माचिस की तीलियों में फास्फोरस होता है। अनाज के बड़े कंटेनर में 2-3 माचिस की डिब्बियां बंद करके डाल दें। इसकी गंध से कीड़े मर जाते हैं या उनके पैदा होने का खतरा कम हो जाता है।
सरसों का तेल
यदि आप गेहूं को लंबे समय तक स्टोर कर रहे हैं, तो 10 किलो गेहूं में 2 चम्मच सरसों का तेल मिलाएं। तेल की कोटिंग कीड़ों को दाने में घुसने से रोकती है।
लौंग का इस्तेमाल
चावल में अक्सर छोटे काले कीड़े दिखाई देते हैं। इससे बचने के लिए चावल के डिब्बे में 10-12 लौंग डालें। लौंग की खुशबू कीड़ों को बिल्कुल पसंद नहीं आती। ये सरल घरेलू उपाय न केवल कीड़ों से बचाते हैं, बल्कि आपके अनाज को सेहतमंद और सुरक्षित भी रखते हैं।
ये भी पढ़ें- गाजियाबाद के श्रद्धालु हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान डूबे, तलाश जारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









