वायरल

Viral Video : विदेशी पर्यटक भारत की ग्रोसरी डिलीवरी से हैरान, 29 मिनट में मिला सारा सामान

Viral Video : गोवा में रहने वाली विदेशी महिला क्लो ने भारत में ग्रोसरी डिलीवरी ऐप्स का अनुभव शेयर किया है और इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने बताया कि 10-15 मिनट में दूध, ब्रेड, फल, स्नैक्स और अन्य जरूरी सामान घर पहुंचना उनके लिए लगभग भविष्य जैसा अनुभव था।

तीन पैकेट डॉग फ़ूड

इंस्टाग्राम पर @solowithchlox हैंडल से शेयर किए गए वीडियो में क्लो ने दिखाया कि उनके ऑर्डर में धनिया, लहसुन, इंग्लिश खीरा, चेरी टमाटर और ब्रांडेड डॉग फ़ूड शामिल थे। उन्होंने कहा कि तीन पैकेट डॉग फ़ूड की कीमत सिर्फ 3.37 पाउंड यानी लगभग 439 रुपये आई, जो उन्हें बेहद किफायती लगी।

ब्रिटेन को भारत से सिखना चाहिए

वीडियो के कैप्शन में क्लो ने बताया कि उनके घर पर कुल 822 रुपये का किराना सामान मात्र 29 मिनट में डिलीवर हुआ। इसमें फेटा चीज़, चेरी टमाटर, धनिया, खीरा, लहसुन और डॉग फ़ूड शामिल थे। क्लो ने लिखा कि ब्रिटेन को भारत के इस तेज़ और सस्ते डिलीवरी सिस्टम से सीख लेनी चाहिए।

सुविधा और किफायती दामों की तारीफ़

वीडियो पर लोगों ने भी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “इसीलिए भारत में त्वरित व्यापार इतना सफल है।” दूसरे ने कहा, “दूसरे देशों में इतनी तेजी और कम कीमत दोनों नहीं मिलेंगे।” कई लोगों ने सुविधा और किफायती दामों की तारीफ़ की और कहा कि भारत इस मामले में काफी आगे है।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में 3 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक, ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध रोकने पर होगी चर्चा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button