Saudi Arabia : सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर हुए हमले में दस अमेरिकी सैनिक घायल हो गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में मिसाइल और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया. घायल सैनिकों में से 2 की हालत गंभीर है, जबकि 8 को मामूली चोटें आई हैं.
अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता के अनुसार, अमेरिका-ईरान संघर्ष में अब तक 300 से अधिक अमेरिकी सैनिक घायल हो चुके हैं, जिनमें से अधिकांश ड्यूटी पर लौट चुके हैं. इस दौरान 13 सैनिकों की मौत हुई है.
अतिरिक्त सैनिक भेजने पर विचार
वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ अपने सैन्य उद्देश्य बिना जमीनी सैनिकों के पूरा कर सकता है, लेकिन इसके बावजूद वॉशिंगटन पश्चिम एशिया में अतिरिक्त सैनिक भेजने पर विचार कर रहा है. रुबियो ने चेतावनी दी कि तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए अमेरिका उनकी सभी सैन्य क्षमताओं को निशाना बनाएगा.
कुछ ही हफ्तों में खत्म होने की उम्मीद
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने पश्चिम एशिया में अतिरिक्त 10,000 सैनिक तैनात करने की योजना बनाई है, जिसमें पैदल सेना, बख्तरबंद वाहन और 82वीं एयरबोर्न डिवीजन शामिल हो सकते हैं. रुबियो ने कहा कि यह संघर्ष महीनों नहीं, बल्कि कुछ ही हफ्तों में खत्म होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- Gujarat Politics : भाजपा के दमन के खिलाफ ‘‘आप’’ के साथ पूरा गुजरात करने जा रहा बदलाव- केजरीवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









