टेक

Vivo V70 FE भारत में लॉन्च, 2 अप्रैल को होगी धमाकेदार एंट्री

Vivo V70 FE : वीवो अपनी नई पेशकश Vivo V70 FE को 2 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इस फोन को परफॉर्मेंस और यूजर एक्सपीरियंस को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है।

कैमरा और फोटोग्राफी फीचर्स

Vivo V70 FE में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जो उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें Samsung HP5 सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल हो सकता है। अल्ट्रा-वाइड लेंस 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा होगा, जिसमें Eye Autofocus फीचर शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा, Aura लाइटिंग और 30x तक जूम की सुविधा भी मिल सकती है।

डिस्प्ले और बिल्ड क्वालिटी

फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। IP68 और IP69 रेटिंग के चलते यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Vivo V70 FE में MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर के साथ LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिलने की संभावना है। फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करेगा और कंपनी 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा कर सकती है।

बैटरी और चार्जिंग

इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इससे यूजर्स को लंबा बैकअप और तेज चार्जिंग दोनों मिलेंगे।

ये भी पढ़ें – पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते सहायक सब-इंस्पेक्टर को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button