Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पिता-बेटी की जोड़ी ने खूब धूम मचाई है। दोनों का डांस वीडियो रणबीर कपूर के सुपरहिट सॉन्ग ‘बदतमीज दिल’ पर बना है, जो देखने वालों को अपनी हंसी रोकने नहीं दे रहा।
वीडियो ने लोगों का दिल जीता
वीडियो में कोई प्रोफेशनल डांस मूव्स नहीं हैं, लेकिन पिता और बेटी की खुशी और मस्ती ने इसे बेहद खास बना दिया। पिता अपनी बेटी के साथ पूरी ईमानदारी और आनंद के साथ थिरकते दिख रहे हैं, और उनकी एनर्जी ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया। वीडियो दिखाता है कि खुशी मनाने के लिए बड़े मंच की नहीं, बल्कि अपनों के साथ समय बिताने की जरूरत होती है।
Video देखने के लिए क्लिक करें- https://www.instagram.com/reel/DV860VEE8De/?utm_source=ig_web_copy_link
7 करोड़ से अधिक व्यूज़
इंस्टाग्राम अकाउंट @akku_sehgal_ से साझा किए गए इस वीडियो को अब तक 7 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है और 40 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो शेयर करते समय बेटी ने लिखा, “काश हर ब्रह्मांड में मेरे पिता ऐसे ही हों।
हर बेटी को मिलें ऐसे ही कूल पापा
नेटिजन्स इस वीडियो पर खुशी और भावुकता दोनों व्यक्त कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, हर बेटी को ऐसे ही कूल पापा मिलें। जबकि दूसरे ने कहा, “आज के दिन की सबसे खूबसूरत चीज़, इसे ही कहते हैं असली खुशी।
ये भी पढ़ें- लंदन में सार्वजनिक जगह पर पान थूकने पर भारतीय मूल के दो लोगों पर भारी जुर्माना
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









