राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, 500 और 2,000 के नोट बंद करने का दिया सुझाव

Chandrababu Naidu : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने बड़े मूल्य के नोटों को चलन से बाहर करने का सुझाव देकर नई बहस छेड़ दी है. उन्होंने 500 और 2,000 रुपये के नोट बंद करने की वकालत की है. उनका मानना है कि बड़े नोटों में होने वाले नकद लेन-देन पर रोक लगाने से भ्रष्टाचार को कम करने में मदद मिल सकती है. इसके साथ ही उन्होंने 100 और 200 रुपये के छोटे नोटों का प्रचलन बढ़ाने और डिजिटल करेंसी को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया है.

नायडू ने कहा कि चुनाव के दौरान लगातार 24 घंटे काम करने के अनुभव में उन्हें बड़े नोटों की वजह से कई तरह की परेशानियां देखने को मिलीं. इसी आधार पर उन्होंने छोटे मूल्य के नोटों को बढ़ावा देने का सुझाव दिया. उनका कहना है कि डिजिटल करेंसी का इस्तेमाल बढ़ने से धोखाधड़ी की घटनाओं में कमी आ सकती है और आर्थिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है.

मुख्यमंत्री ने बताया कि वह पहले भी इस विषय पर एक रिपोर्ट के लिए अपने सुझाव दे चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने भी कई बार यह मुद्दा उठाया है. नायडू का कहना है कि वह इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास जारी रखेंगे.

नोटबंदी के 10 साल बाद आया बयान

चंद्रबाबू नायडू का यह सुझाव 2016 की नोटबंदी के करीब 10 साल बाद सामने आया है. गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 8 नवंबर 2016 को 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों को चलन से बाहर कर दिया था. उस समय सरकार ने काले धन, जाली नोटों और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को इस फैसले का प्रमुख उद्देश्य बताया था.

नायडू ने कहा कि तकनीक का सही इस्तेमाल करके आर्थिक और प्रशासनिक व्यवस्था की कई बड़ी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है. उनके मुताबिक, तकनीक प्रभावी तरीके से लागू हो तो संपत्ति का सृजन और गरीबी दूर करना भी मुश्किल नहीं होगा.

ये भी पढ़ें- दिवाली की रात दिल्ली-MP में आग का कहर, 23 लोगों की गई जान, महाराष्ट्र में एक ही परिवार के 6 की मौत, कई घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button