Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। जवानों ने समय रहते सफापोरा सड़क पर एक आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) का पता लगाया। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया और आईईडी को निष्क्रिय कर दिया, जिससे एक बड़ा आतंकी हमला नाकाम हो गया।
निशाने पर सुरक्षाबल और पुलिस
सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और सड़क पर यातायात रोक दिया। अधिकारियों के अनुसार, आईईडी को आतंकवादी वीआईपी काफिलों, सुरक्षाबलों, और पुलिस को निशाना बनाने के लिए लगा सकते थे। इससे पहले, शुक्रवार को बारामूला जिले में भी जवानों ने एक आईईडी बरामद कर उसे निष्क्रिय किया था।
इस घटना से पहले 18 फरवरी को श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी संदिग्ध वस्तु मिली थी, जो बाद में आईईडी निकली थी और उसे सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया।
राजधानी दिल्ली को लेकर बड़ा अलर्ट
खुफिया सुत्रों को मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आतंकी हमले की साजिश रची गई है। संभावित हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं हैं। खुफिया सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकी संगठन लश्कर के सदस्य लाल किले के आसपास धमाके की योजना बना रहे हैं। इसके साथ ही चांदनी चौक स्थित एक मंदिर को भी निशाना बनाने की खबर सामने आई है।
लश्कर रच रहा हमले की साजिश
खुफिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा IED हमले की साजिश रच रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित एक मस्जिद में 6 फरवरी को हुए विस्फोट के बाद आतंकी संगठन देश को बड़े आतंकी हमले से दहलाने की साजिश में लगा हुआ है।
जगह-जगह पर सुरक्षा एजेंसियां तैनात
हालांकि इस बात की सूचना जैसे ही सुरक्षा एजेंसियों को मिली वह तुरंत सक्रिय हो गई। दिल्ली में जगह-जगह पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खासकर जिस स्थानों पर हमले की आशंका जताई गई है, वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़भाड़ वाली जगहों को भी खास निगरानी में रखी जा रही है। संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुआ था धमाका
गौरतलब है कि 10 नवंबर 2025 को शाम के समय दिल्ली के लाल किले के पास एक बड़ा धमाका हुआ था। इस धमाके में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं इस घटना की जांच में जानकारी मिली कि यह एक आतंकी फिदायीन हमला था, जिसमें आतंकी उमर ने आत्मघाती हमला किया था। जांच में सामने आया था कि धमाका एक कार में हुआ था। यह कार धमाके से पहले करीब तीन घंटे तक लाल किला इलाके की पार्किंग में खड़ी रही थी।
ये भी पढ़ें- Chardham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट, यात्रियों पर लग सकता है रजिस्ट्रेशन चार्ज
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









