राष्ट्रीय

RBI ने दिया नए साल का तोहफा, सस्ते होंगे लोन, रेपो रेट में इतने प्रतिशत की कटौती

RBI MPC : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने आम लोगों को बड़ी राहत प्रदान करने वाला फैसला लिया है। RBI नए साल पर लोगों को तोहफा देने वाला है। जिससे आपकी बचत ही बचत होगी। EMI भी घट जाएगी। बता दें कि RBI ने रेपो रेट को 0.25% घटाकर 5.25% कर दिया है। इसका फैसला मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की 3 से 5 दिसंबर तक चली मीटिंग में लिया गया। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 5 दिसंबर को जानकारी साझा की।

ग्राहकों को मिलेगा फायदा

जानकारी के लिए बता दें कि RBI जिस रेट पर बैंकों को लोन देता है उसे रेपो रेट कहा जाता हैं। जब RBI रेपो रेट घटाता है, तो बैंकों को सस्ता कर्ज मिलता है और वो इसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलता है। आने वाले दिनों में होम, कार और पर्सनल लोन सस्ते हो जाएंगे। जिससे लोगों को फायदा होगा।

इसलिए घटते बढ़ते हैं लोन

RBI ब्याज दरों को इसलिए घटाता-बढ़ाता है ताकि महंगाई और अर्थव्यवस्था का संतुलन बना रहे। अगर महंगाई बढ़ रही हो तो रेट बढ़ाई जाती है और अगर अर्थव्यवस्था सुस्त चल रही हो तो रेट घटाई जाती है। ताजा कटौती के बाद 20 लाख के लोन पर EMI 310 रुपए का आसपास घटेगी। वहीं 30 लाख के लोन पर 460 रुपए तक घटेगी। मौजूदा और नए ग्राहकों को इसका सीधा फायदा होगा।

ये भी पढ़ें- देशभर में इंडिगो की सैकड़ों फ्लाइट्स रद्द, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button