राष्ट्रीय

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर जांच के आदेश, 2006 के रिश्वत मामले से जुड़ा है मामला केस, डिटेल में पढ़ें

CEC Gyanesh Kumar : केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े 2006 के पुराने मामले में दोबारा विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। मामला MC रोड प्रोजेक्ट से जुड़े मलेशियाई इंजीनियर ली सी बीन की आत्महत्या और तत्कालीन PWD सचिव पर रिश्वत मांगने के आरोपों से संबंधित है। गृह मंत्री के मुताबिक, पुरानी जांच बाहरी दबाव से प्रभावित होने की शिकायत मिली थी।

CEC Gyanesh Kumar : केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े वर्ष 2006 के एक पुराने मामले की दोबारा विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। मामला केरल स्टेट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (KSTP) के तहत MC रोड के अपग्रेडेशन से जुड़े एक मलेशियाई सिविल इंजीनियर ली सी बीन की आत्महत्या से संबंधित है।

सड़क प्रोजेक्ट में रिश्वत मांगने का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ली सी बीन ने तत्कालीन PWD सचिव ज्ञानेश कुमार पर सड़क परियोजना का भुगतान जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। यह परियोजना विश्व बैंक की आर्थिक सहायता से संचालित की जा रही थी और KSTP के माध्यम से इसका काम कराया जा रहा था।

2006 में शुरू हुआ था MC रोड प्रोजेक्ट

अंगमाली से तिरुवनंतपुरम तक MC रोड को दोबारा विकसित करने की परियोजना वर्ष 2006 में शुरू हुई थी। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 215 करोड़ रुपये थी। परियोजना के लिए वित्तीय सहायता विश्व बैंक से मिली थी और इसकी जिम्मेदारी केरल सरकार के परिवहन विभाग के KSTP के पास थी।

उस समय ज्ञानेश कुमार केरल के लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव के पद पर तैनात थे। इसी अवधि में परियोजना से जुड़े मलेशियाई इंजीनियर ली सी बीन ने आत्महत्या कर ली थी।

पुरानी विजिलेंस जांच पर उठे सवाल

ली सी बीन की आत्महत्या और लगाए गए आरोपों के बाद केरल के Vigilance and Anti-Corruption Bureau (VACB) ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू की थी। हालांकि, यह जांच पूरी नहीं हो सकी। अब गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने 2006 की जांच से जुड़ी फाइलें दोबारा मंगाई हैं। उनका कहना है कि उन्हें शिकायत मिली थी कि उस समय की विजिलेंस जांच बाहरी दबाव से प्रभावित हुई थी।

विजिलेंस करेगी पूरे मामले की जांच

गृह मंत्री के आदेश के बाद विजिलेंस विभाग पुराने मामले की दोबारा पड़ताल करेगा। जांच के दौरान उस समय की कार्रवाई, शिकायत में लगाए गए आरोपों और इंजीनियर की आत्महत्या से जुड़े पहलुओं की जांच की जाएगी। जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

बता दें कि वर्तमान में ज्ञानेश कुमार देश के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। उनके खिलाफ दोबारा जांच के आदेश के बाद वर्ष 2006 से जुड़े इस पुराने मामले ने एक बार फिर ध्यान खींचा है।

ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर से टकराई कार, 3 लोगों की मौके पर मौत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button