राष्ट्रीयविदेश

भूकंप के झटकों से हिली धरती, 6.0 की रही तीव्रता, दहशत में लोग

Earthquake : चीन के शिजियांग क्षेत्र में भूकंप के जोरदार झटके लगे हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.0 दर्ज की गई। भूकंप से लोगों में दहशत का माहौल है। डर के कारण लोग अपने-अपने घर से बाहर निकल आए।

हताहत होने की खबर नहीं

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भूकंप किर्गिस्तान-शिनजियांग सीमा के पास दोपहर 3:44 बजे आया। जिसका केंद्र ज़मीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर था। स्थानीय अधिकारियों द्वारा किसी के घायल होने या इमारतों के ढहने की कोई खबर नहीं मिली है। खबर में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

क्यों आते है भूकंप

पृथ्वी की सतह कई बड़ी-बड़ी प्लेटों से बनी होती है। ये प्लेटें लगातार बहुत धीमी गति से हिलती रहती हैं। जब ये प्लेटें आपस में टकराती, एक-दूसरे के नीचे दबती, या स्लाइड करती हैं, तो उनके बीच तनाव पैदा होता है। जब यह तनाव अचानक टूटकर रिलीज होता है, तो भूकंप आता है।

कुछ भूकंप ज्वालामुखी क्षेत्रों में होते हैं। जब ज्वालामुखी के अंदर मैग्मा हिलता है या फटता है, तो आसपास की जमीन हिलने लगती है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट पर IndiGo की 95 उड़ाने रद्द, तकनीकी खराबी, यात्री परेशान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button