Keshav Prasad : ‘तुष्टिकरण की राजनीति…’, केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर साधा निशाना

Share

Keshav Prasad : उत्तर प्रदेश विधानसभा का पहला सत्र हुआ। इसके साथ ही खूब हंगामा हुआ। सपा ने संभल और बहराइच के मुद्दे को उठाया। इसके साथ ही चर्चा की मांग की। इसके बाद कुछ देर के लिए सदन स्थगित हो गया। इसी पर ही केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 4 लोग विधायक और सांसद की आपस की लड़ाई की भेंट चढ़ गए। प्रशासन ने स्थिति नहीं संभाली होती तो हालात बेकाबू हो जाते।

केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के समाजवाद का असली मतलब है, नमाजवाद, तुष्टिकरण की राजनीति, दंगे और अराजकता है। अखिलेश यादव के शासनकाल में उत्तर प्रदेश दंगों की राजधानी बन चुका था। आज, BJP सरकार में यूपी दंगामुक्त, सुरक्षित और विकास के पथ पर अग्रसर है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने के बाद 2017 से कोई दंगा नहीं हुआ। 4 लोग विधायक और सांसद की आपस की लड़ाई की भेंट चढ़ गए। प्रशासन ने स्थिति नहीं संभाली होती तो हालात बेकाबू हो जाते। सरकार सबका साथ, सबका विकास की नीति’ पर काम कर रही है। संभल के दोषियों के खिलाफ जांच हो रही है, जो दोषी होंगे सख्त कार्रवाई होगी।

‘NCRB के आंकड़ों में…’

विधानसभा में सीएम योगी ने कहा कि हम भी बुद्ध को मानते हैं, भारत की एक विरासत है, सरकार भी उसी को लेकर कार्य कर रही है। NCRB के आंकड़ों में 2017 से अब तक प्रदेश में साम्प्रदायिक दंगों में 97% से 99% की कमी आई है। जिसको आप दंगे कहते हैं, वो 2017 से अब तक नहीं हुए।

यह भी पढ़ें : Syria News : विद्रोहियों का हमला, क्या राष्ट्रपति बशर अल असद ने देश छोड़ दिया ?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अन्य खबरें