Syria News : विद्रोहियों का हमला, क्या राष्ट्रपति बशर अल असद ने देश छोड़ दिया ?

Share

Syria News : सीरिया में लगातार हालात बिगड़ रहे हैं। दमिश्क की तरफ विद्रोही आगे बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि बशर अल असद ने अपने परिवार के साथ देश छोड़ दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बशर अल असद के जहाज के उड़ान भरने की बात कही जा रही है। हालांकि इस जहाज में बशर अल असद बैठे थे या वह नहीं बैठे थे। इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

जानकारी के लिए बता दें कि सीरिया विद्रोहियों का हमला हो गया है। हालांकि विद्रोही कुछ इलाकों में पहले से नियंत्रण कर रहे थे, लेकिन ज्यादा इलाका सरकार के नियंत्रण में था। अब सरकार के इलाकों पर विद्रोहियों ने कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विद्रोही दमिश्क को पूरी तरह से अपने नियंत्रण में लेना चाहते हैं। चारों तरफ से दमिश्क को घेरने की तैयार कर ली है।

आपको बता दें कि विद्रोहियों ने टैंकों पर कब्जा कर लिया है। विद्रोही राष्ट्रपति भवन की तरफ भी आगे बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही बशर अल असद के देश छोड़ने की खबर चल रही है। कार्यालय की तरफ से नकार दिया गया है। अब इस पूरे मामले को समझते हैं। दरअसल, सुन्नी मुस्लमान विद्रोह कर रहे हैं। बशर अल असद को लेकर सुन्नी मुस्लमानों में गुस्सा है।

ये है मामला

अगर हम थोड़ा पीछे जाते हैं तो 2011 में मिडिल इस्ट में विद्रोह हो रहा था। इसके साथ ही बशर असर इस विद्रोह को दबाने के लिए गोलियां चलवां दीं। इसके साथ ही बशर असर शिया मुसलमान हैं। शिया जनसंख्या कम है। सुन्नी मुसलमान बहुसंख्यक हैं। इसके लिए भी सत्ता को लेकर भी विद्रोही गुट बशर असर को हटाना चाहते हैं। अमेरिका भी बशर असद की सरकार का विरोध करता आया है। ऐसा बताया जाता है कि ईरान, रूस मदद करता है। ईरान शिया मेजोरिटी की वजह से मदद करता है। हाल में रूस ने विद्रोहियों पर बम बरसाए थे।

यह भी पढ़ें : पूर्व CJI चंद्रचूड़ ने कहा “सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखना…”

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *