राष्ट्रीयविदेश

Pakistan Blast : पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में भीषण धमाका, 11 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Pakistan Blast : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वां प्रांत के डेरा इस्माइल खान में हुए भीषण धमाके में 11 लोगों की मौत और 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है। प्रशासन मामले की जांच और राहत कार्य में जुटा है।

Pakistan Blast : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वां प्रांत में भीषण धमाका हुआ है। उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में हुए धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 30 से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। धमाके के बाद राहत- बचाव कार्य जारी है। स्थानीय प्रशासन मामले में गंभीरता से जांच कर रहा है।

सरकार और फौज के खिलाफ लड़ाई

इस धमाके के बारे में अभी तक किसी गुट ने जिम्मेदारी नहीं ली है। पाकिस्तान के केपी प्रांत में लंबे समय से हिंसा और अशांति देखी जा रही है। जानकारी के मुताबिक कई सशस्त्र गुटों ने पाकिस्तानी सरकार और फौज के खिलाफ लड़ाई छेड़ रखी है। ये गुट पाकिस्तानी सेना से जुड़े ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। हालिया महीनों में केपी में कई बड़े हमले देखने को मिले हैं। फिलहाल घटना के संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

जुमे की नमाज के दौरान बम धमाका

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (KP) प्रांत में इसी महीने यानि 18 सितंबर को भयानत बम ब्लास्ट हुआ था। धमाका कोहाट जिले में पुलिस लाइंस इलाके में जुमे की नमाज के दौरान हुआ। इस हमले में तकरीबन 15 लोगों की मौत और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। हमलावरों ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी को उस वक्त उड़ा दिया, जब लोग जुमे की नमाज के लिए एकत्र हुए थे।

ये भी पढ़ें- Asian Games 2026 : भारत ने कबड्डी में जीते दो गोल्ड, एशियन गेम्स में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button