Uttarakhand

Uttarakhand : दीपावली को लेकर जिलाधिकारी की बैठक, स्वच्छता सुरक्षा अभियान के निर्देश

Uttarakhand : जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में दीपावली त्यौहार के संबंध में बैठक कर विशेष सफाई अभियान चलाने के सभी नगर निकायों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर तक ’’स्वच्छ दीपावली, शुभ दीपावली’’ के अवसर पर स्वच्छता सुरक्षा अभियान चलाया जाए।

उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद के सभी विद्यालयों में छात्रों के माध्यम से आमजन को जागरूक करने हेतु स्वच्छता अभियान चलाया जाए। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी नगर निगम को 50, नगर पालिका को 25 एवं नगर पंचायत को 10 फोटोग्राफ सफाई अभियान के पहले व बाद के आधार पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

निर्धारित स्थानों पर लगाई जाएं दुकानें

उन्होंने नगर निकायों में सफाई अभियान के साथ ही सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन में सफाई, अनाधिकृत होर्डिंग्स हटाने, मार्गों में प्रकाश व्यवस्था ठीक करने, सार्वजनिक स्थानों, बाजारों जहां दिन में भीड़ अधिक होती है, उन स्थानों पर रात्रि के समय सफाई कराने तथा पर्यावरण मित्रों को मास्क, ग्लब्स व बूट इत्यादि वितरित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली त्योहार सीजन चल रहा है, आतिशबाजी की दुकानें निर्धारित स्थानों पर लगाई जाएं, सुरक्षा व्यवस्था व फायर वाहन की व्यवस्था पुख्ता रखी जाएं, चिकित्सालयों में भी सभी व्यवस्थाएं चुस्त रखें, बर्निंग युनिट सक्रिय रखें, फायर वाहनों को मुख्य बाजारों व पटाखा बिक्री स्थानों में तैनात रखें, यातायात व पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं।

जिलाधिकारी ने बताया कि 25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक सफाई, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की व्यवस्ताओं को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसी के चलते बैैठक का आयोजन किया गया, इसमें कार्य योजना पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़े : WTC : हार के बाद भी भारतीय टीम WTC की अंकतालिका में टॉप पर…ये हैं समीकरण

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button