Other Statesराष्ट्रीयवायरल

Bill Gates को दिया गया ‘KISS मानवतावादी पुरस्कार’, सांसद अच्युत सामंत ने किया सम्मानित

Bill Gates: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को आज संस्थापक अच्युत सामंत (Achyuta Samanta) के द्वारा ‘KISS मानवतावादी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। बिल गेट्स को इस पुरस्कार से KISS विश्वविद्यालय में ही सम्मानित किया गया। दरअसल, बिल गेट्स बुधवार (28 फरवरी) को ओडिशा दौरे पर थे और इसी दौरान उन्हें यह सम्मान दिया गया है।

KIIT और KISS के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत ने बिल गेट्स को KISS मानवतावादी पुरस्कार’से सम्मानित किया। बिल गेट्स को ये सम्मान KISS फाउंडेशन की ओर से दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि ‘KISS मानवतावादी पुरस्कार’ को विश्व-प्रसिद्ध सम्मान के रूप में मान्यता प्राप्त है।

Bill Gates: किसे दिया जाता है ‘KISS मानवतावादी पुरस्कार’

बिल गेट्स को सम्मानित किए जाने वाला ‘KISS मानवतावादी पुरस्कार’ विज्ञान और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। ये पुरस्कार 2008 से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को दिया जा रहा है। साल 2022 के लिए ‘KISS मानवतावादी पुरस्कार’ प्रमुख केन्याई सोशलाइट और प्रथम महिला राचेल रुतो को दिया गया था।

आज से पहले ये लोग हो चुके हैं सम्मानित

जानकारी के लिए बता दें कि 2019 में गिनी के नेशनल ट्रांजिशन काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. दानशा कोरोमा को, 2018 में प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार विजेता प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस, 2017 में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा, 2016 में प्रतिष्ठित हॉलीवुड अभिनेत्री, लेखिका, सोशलाइट और यूएनएफपीए गुड विल एम्बेसडर एशले जुड, 2015 से पूर्व राष्ट्रपति एलेजांद्रो टोलेडो को किस ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

ये भी पढ़ें- Aloe Vera: गुणों का खजाना है एलोवेरा, त्वचा को ही नहीं सेहत को भी मिलते हैं कई फायदे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button