
Bird Flu:
अगर आपको चिकन खाना पसंद है या किसी पक्षी के आस पास रहते हैं, तो (Bird Flu) जरा संभल जाएं। हाल ही में आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में बर्ड फ्लू के मामले अचानक से सामने आए हैं, जिससे पशुपालकों में चिंताएं बनी हुई हैं। बर्ड फ्लू जिसे एवियन इन्फ्लूएंजा (Avian Influenza) भी बोला जाता है, एक (Bird Flu) वायरस की वजह से होने वाली बीमारी है।
You May Also Like
एवियन इन्फ्लूएंजा मुख्य रूप से पक्षियों में मिलती है, लेकिन ये इंसानों में भी फैल सकती है। बर्ड फ्लू की वजह इन्फ्लूएंजा वायरस के विशेष स्ट्रेन होते हैं, जो नेचुरल रूप से जंगली पक्षियों में पाए जाते हैं। आइए जान लेते हैं बर्ड फ्लू के लक्षणों और इसके साथ ही बचाव के उपाय क्या कर सकते हैं।
बर्ड फ्लू क्या होता है?
एवियन इन्फ्लूएंजा या बर्ड फ्लू, एवियन (Bird) इन्फ्लूएंजा (Flu) प्रकार A वायरस के संक्रमण के कारण होने वाली बीमारी है। ये वायरस दुनिया भर में जंगली एक्वेटिक बर्ड में फैलती है और घरेलू पोल्ट्री और अन्य पक्षी और पशु प्रजातियों को संक्रमित कर सकते हैं।
बर्ड फ्लू के लक्षण
- बुखार आना
- खांसी होना
- गले में दर्द
- मांसपेशियों में दर्द
- सिरदर्द होना
- कभी-कभी लूज मोशन होना
- वोमिटिंग होना
यह भी पढ़ेंSwami Prasad Maurya: Akhilesh Yadav से नाराज स्वामी प्रसाद मौर्य बना सकते हैं नई पार्टी!
बचाव के उपाय
साफ-सफाई
अगर आपके पास पक्षियों का झुंड है, तो अपने हाथों को साफ करना न भूलें। अच्छे से वॉश करें। खासकर
पक्षियों से दूरी बनाएं
संक्रमित पक्षियों से दूरी बनाकर रखें। इसके अलावा उनके मल या डिस्चार्ज के संपर्क में आ जाते हैं।
पका खाना खाएं
पोल्ट्री और अंडे को अच्छे से पकाकर खाएं। अगर आप हाई टेंपरेचर पर कुछ गर्म करते हैं, तो वायरस मर जाते हैं।
अवेयरनेस रखना
पक्षी इन्फ्लूएंजा के बारे में सही जानकारी रखनी चाहिए।
पोल्ट्री फार्म
अगर आपके आसपास के इलाके में बर्ड फ्लू का असर फैल रहा है, तो सबसे पहले पोल्ट्री फार्म पर जाने से बचें और दूरी बनाएं।
बर्ड फ्लू इंसानों को कैसे हो सकता है?
संक्रमित पक्षियों की लार, म्यूकस और मल में एवियन फ्लू के वायरस मौजूद होते हैं। मनुष्यों का एवियन फ्लू वायरस से संपर्क तब होता है, जब कोई वायरस वाली चीज को टच करता है और फिर अपनी आंखें, नाक या मुंह को टच करता है। यह वायरस हवा में मौजूद बूंदों या डस्ट से भी फैल सकता है।
Hindi khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए l हिन्दी ख़बर ऐप