Gautam Adani networth: अडानी के शेयरों में आया उछाल, अब अरबपतियों की सूची में आए इस नंबर पर

Share

बीते महीने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप पर आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई थी। हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट ने अडानी के विशाल साम्राज्य को हिला कर रख दिया था। अब अडानी ग्रुप ने फिसलने के बाद छलांग लगाई है।

34वें से 30वें पायदान पर आए अडानी

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट बीते 24 जनवरी 2023 को पब्लिश हुई थी और इसके अगले ही दिन से गौतम अडानी के बुरे दिन शुरू हो गए थे। अडानी ग्रुप के शेयर तेजी से गिरने लगे थे। इसके बाद से महज एक महीने में ही उनकी नेटवर्थ 80 अरब डॉलर से ज्यादा कम हो गई थी. इस बीच मंगलवार 28 फरवरी को उनकी कंपनियों के शेयरों ने रफ्तार पकड़ी। अडानी ग्रुप के शेयर इस तेजी से गिरे की गौतम अडानी दुनिया के अरबपतियों की सूची में 34वें स्थान पर पहुंच गए। अडानी की नेटवर्थ में उछाल आया है नेटवर्थ में 2.19 अरब डॉलर और वो चार पायदान चढ़कर 30वें नंबर पर पहुंच गए।

हिंडेनबर्ग ने ढहाया अडानी का किला

हर रोज उन्हें करीब 3 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ रहा था। अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी 2023 को अडानी ग्रुप को लेकर एक रिपोर्ट जारी किया था। इस रिेपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अडानी ग्रुप दशकों से खुल्लम-खुल्ला शेयरों में गड़बड़ी तथा अकाउंट में धोखाधड़ी करता आ रहा है। हालांकि अडानी ग्रुप की तरफ से इसे झूठ का पुलिंदा बताया गया है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद से अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। आपको बता दें कि इस रिपोर्ट के सामने आने से पहले अडानी दुनिया में तीसरे नंबर के सबसे अमीर व्यक्ति थे। अब अडानी फिसलकर 30 वें स्थान पर आ गए हैं।

ये भी पढ़ें: अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि दर घटकर 4.4% रह गई