पीएम मोदी ने गुजरात के वडोदरा में रखी टाटा-एयरबस प्लांट की नींव, कही कई बड़ी बातें

Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में C-295 परिवहन विमान निर्माण संयंत्र की आधारशिला रखी। इस आधारशिला की नींव रखने के बाद मोदी जी ने मेक इन इंडिया, मेक फॉर ग्लोब के आधार पर कई बड़ी बातों को आज सामने रखते हुए कहा कि इस मंत्र पर आगे बढ़ता भारत आज अपने सामर्थ्य को और आगे बढ़ा रहा है। अब भारत परिवहन विमान का भी बहुत बड़ा निर्माता बनेगा। आज भारत में इसकी शुरूआत हो रही है। और मैं वो दिन देख रहा हूं जब दुनिया के बड़े यात्री विमान भी भारत में बनेंगे

आज भारत को दुनिया का बड़ा विनिर्माण हब बनाने की दिशा में हम बहुत बड़ा कदम उठा रहे हैं। भारत आज अपना लड़ाकू विमान, टैंक, पनडुब्बी बना रहा है। इतना ही नहीं भारत में बनी दवाइयां और वैक्सीन भी दुनिया में लाखों लोगों का जीवन बचा रही हैं। यहां बनने वाले परिवहन विमान हमारी सेना को तो ताकत देंगे ही, इससे हमारे विमान निर्माण के लिए एक नए पारिस्थितिक तंत्र का भी विकास होगा। शिक्षा और संस्कृति के रूप में प्रतिष्ठित वड़ोदरा अब विमानन क्षेत्र हब के रूप में नई पहचान बनाएगा

उड़ान योजना से भी इसमें बहुत मदद मिल रही है। अनुमान है कि आने वाले 10-15 वर्षों में भारत को 2000 से अधिक यात्री और कार्गो विमानों की आवश्यकता होगी। यह दर्शाता है कि विकास कितनी तेजी से होने वाला है। आज भारत में दुनिया का सबसे तेजी से विकसित होता विमानन क्षेत्र है। वायु यातायात के मामले में  हम जल्द ही हवाई यातायात के मामले में हम दुनिया के शीर्ष 3 देशों में पहुंचने वाले हैं। अगले 4-5 वर्षों में करोड़ो नए यात्री हवाई सफर के यात्री होने वाले हैं

आज भारत दुनिया के लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। कोरोना और युद्ध से बनी परिस्थितियों के बावजूद, सप्लाई चेन में रुकावटों के बावजूद, भारत निर्माण क्षेत्र के विकास की गति बनी हुई है