अपने हुए पराये: सपा गठबंधन में दरार, अखिलेश ने केशव देव मौर्य से वापस ले ली गिफ्ट में दी फारर्च्यूनर कार

Share

सपा पार्टी ने गठबंधन तोड़ने के (Akhilesh Yadav) ऐलान के बाद महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य से गिफ्ट में दी गई फॉर्च्यूनर कार वापस ले ली है।

Akhilesh Yadav
Share

लखनऊ: सपा पार्टी ने गठबंधन तोड़ने के (Akhilesh Yadav) ऐलान के बाद महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य से गिफ्ट में दी गई फॉर्च्यूनर कार वापस ले ली है। दरअसल हाल के राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव में हिस्सेदारी ना मिलने से खफा महान दल के प्रमुख केशव देव मौर्य ने बुधवार को सपा से गठबंधन तोड़ने का एलान किया था। इस दौरान मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।

अखिलेश ने केशव देव मौर्य से वापस ले ली गिफ्ट में दी फारर्च्यूनर कार

बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद जब विधान परिषद, राज्यसभा तथा विधान परिषद चुनाव में उनकी पार्टी को नहीं पूछा गया तो केशव देव मौर्य की राह जुदा हो गई। केशव देव मौर्य ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन समाप्त कर लिया। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की ओर से विधान परिषद न भेजे जाने से नाराज महान दल अध्यक्ष केशव देव मौर्य (Keshav Dev Maurya) ने बड़ा ऐलान करते हुए सपा गठबंधन से खुद को अलग करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि दवाब डालने वालों को अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) विधान परिषद और राज्यसभा भेज रहे हैं।

अखिलेश यादव चाटुकारों से घिरे

केशव की पत्नी और बेटे को सपा के चुनाव चिह्न साइकिल पर चुनाव लड़ाया गया था लेकिन दोनों पराजित हो गए। विधानसभा चुनाव के दरम्यान सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के चाचा प्रो रामगोपाल यादव ने केशव देव मौर्य की जमकर तारीफ करते हुए उन्हे भगवान श्री कृष्ण का अवतार बताया था। वहीं अब केशव देव मौर्य ने कहा है कि जब सपा को मेरी जरूरत ही नहीं तो गठबंधन का क्या फायदा। केशव देव मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव चाटुकारों से घिरे हैं। अब उन्हें मेरी जरुरत नहीं है।

Read Also:- हमीरपुर में अरविंद केजरीवाल का वार, बोले- हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने 20 साल राज किया इन्होंने क्या किया?