Advertisement

Prayagraj Clash: पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रयागराज हिंसा का मास्टरमाइंड, अब तक 68 लोग गिरफ़्तार

Share

प्रयागराज घटना (Prayagraj Clash) पर SSP अजय कुमार ने बताया कि घटना में जावेद अहमद नाम का एक मास्टरमाइंड गिरफ़्तार किया गया है। इसके अलावा कई और मास्टरमाइंड हो सकते हैं।

Prayagraj Clash
Share
Advertisement

Prayagraj Clash: प्रयागराज में शुक्रवार को हुई हिंसा के मामले में पुलिस प्रशासन लगातार अलर्ट मोड पर है। इस मामले में अब तक 68 लोगों की गिरफ्तार हो गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने इस मामले में हिंसा करने वालों और हिंसा भड़काने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसके बाद शुक्रवार के दूसरे पहर में प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हिंसा करने वालों या भड़काने का प्रयास करने वाले 227 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रयागराज में सबसे अधिक हिंसा भड़काने का प्रयास किया गया। यहां हमलावर भीड़ के बीच एडीजी, कमिश्नर और अधिकारी खुद घुस गए।

Advertisement

पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रयागराज हिंसा का मास्टरमाइंड

साथ ही प्रयागराज घटना (Prayagraj Clash) पर SSP अजय कुमार ने बताया कि घटना में जावेद अहमद नाम का एक मास्टरमाइंड गिरफ़्तार किया गया है। इसके अलावा कई और मास्टरमाइंड हो सकते हैं, उनके बारे में पूछताछ की जा रही है। कल की घटना में कुछ लोगों ने नाबालिग बच्चों को आगे कर पुलिस पर पथराव किया। थाना खुर्जा बाद और करेली में 29 धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 70 अभियुक्त और 5000 से ज्यादा अज्ञात को नामजद हैं। इनकी पहचान वीडियो के आधार पर की जा रही है। अब तक 68 लोग हिरासत में लिए गए हैं। इनपर गैंगस्टर एक्ट और NSA के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

अब तक 68 लोग गिरफ़्तार

वहीं सहारनपुर के SSP आकाश तोमर ने जानकारी देते हुए कहा कि कल लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके क्रम में हमने 4 FIR दर्ज की है। 48 लोग गिरफ़्तार हुए हैं, कई धाराएं लगाई गई हैं। सोशल मीडिया और CCTV फूटेज के माध्यम से हमने 277 और लोगों को चिह्रित किया है। प्रयागराज में पुलिस की तैनाती अभी भी जारी है, जहां कल निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया था।

Read Also:- हंगामे का शुक्रवार, प्रयागराज और सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद सड़कों पर पत्थरबाजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *