Advertisement

हंगामे का शुक्रवार, प्रयागराज और सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद सड़कों पर पत्थरबाजी

Share
Advertisement

प्रयागराज: 3 जून को हुए कानपुर हिंसा के बाद से पूरे उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था एकदम अलर्ट मोड पर थी। दिल्ली में भी जामा मस्जिद के बाहर भारी प्रदर्शन हो रहा है। लेकिन आज जुमे कि नमाज के बाद उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नूपुर शर्मा के विरोध में लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन के साथ पत्थरबाजी करने लग गए है। बता दे नूपुर शर्मा ने मोहम्मद पैगंबर के खिलाफ विवादित टिप्पणी किया था। जिसके बाद कानपुर में हिंसा भड़की थी। ठीक उसी के एक हफ्ते के बाद आज दोबारा से सहारनपुर और प्रयागराज में जुमे के बाद सड़कों पर उतर गए और पुलिस बल पर पत्थरबाजी भी कर दिया। बता दें प्रयागराज के अटाला इलाके में जुमे की नमाज के बाद पत्थराव किया गया है। खबरों के मुताबिक उत्तर प्रदेश कि राजधानी लखनऊ में भी विरोध के साथ पत्थरबाजी की भी खबरें सामने आ रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Delhi की जामा मस्जिद में प्रदर्शन, नुपूर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

प्रयागराज में पुलिस बल पर पत्थराव

प्रयागराज कि प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद जुमे की नमाज के बाद कानपुर की तर्ज पर पुलिस पर जमकर पथराव किया गया है। नूपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुरू हुआ प्रदर्शन देखते ही देखते अब हिंसक हो गया है। पुलिस की तमाम प्रयासों के बावजूद उपद्रवी नारेबाजी के साथ पुलिस प्रशासन पर पथराव करने लगे। पुलिस प्रशासन के मुताबिक लोगों ने घरों की छतों से भी पथराव किया है। जिसके बाद RAF (आरएएफ) और PAC (पीएसी) ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ा, लेकिन उपद्रवी सुनियोजित तरीके से थोड़ी-थोड़ी देर में पत्थरबाजी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के बीच सभी पार्टियों को सता रहा क्रॉस वोटिंग का डर

सहारनपुर में भी प्रदर्शन

सहारनपुर में जुमे की नमाज़ के बाद मस्जिद से निकलते हुए नमाज़ियों ने नारेबाज़ी की और नारेबाज़ी करते हुए बाजारों कि तरफ तेजी से बढ़ गए। फिर जामा मस्जिद से घंटाघर की ओर जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए निकल पड़े। घंटाघर पर पहुंचकर प्रदर्शनकारी नमाजियों ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए उन्हें वहां से हटा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *