राष्ट्रीय

CoronaVirus Update: पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30 हजार 615 नए मामले दर्ज, 514 लोगों की हुई मौत

नई दिल्लीः देशभर में फैले जानलेवा कोरोना वायरस के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इस बीच आज फिर से कोरोना के मामलों में इजाफा दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 30 हजार 615 नए केस सामने आए है। जिसमें कल की तुलना में आज मामले बढ़े है। जबकि देश में कल कोविड के 27,409 केस दर्ज किए गए थे।

https://twitter.com/AHindinews/status/1493788627138387972?s=20&t=v4uc7o_9TgqUigayM7Du6w

वहीं केंद्रीय स्वाय्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 3 लाख 7 हजार 240 हो गई है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में 514 लोगों की कोरोना से मौत हुई, जिसके बाद इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 9 हजार 872 हो गई है। इसके अलावा कोविड से अबतक 4 करोड़ 18 लाख 43 हजार 446 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1493786213362581506?s=20&t=v4uc7o_9TgqUigayM7Du6w

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 12,51,677 सैंपल टेस्ट किए गए। जिसके बाद देश में कल तक कुल 75,42,84,979 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। इसके अलावा राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अबतक वैक्सीन की 173 करोड़ 86 लाख 81 हजार 675 डोज दी गई चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button