Delhi NCRबड़ी ख़बरराष्ट्रीय

लोकसभा में पास हुआ कृषि कानून वापसी का बिल, टिकैत बोले- अभी आंदोलन रहेगा जारी

नई दिल्ली: विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच लोकसभा में कृषि क़ानून निरसन विधेयक, 2021 पारित हुआ।

https://twitter.com/AHindinews/status/1465209957725310977?s=20

लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सदन में विधेयक पर चर्चा की मांग की थी।

लोकसभा में विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि क़ानून निरसन विधेयक 2021 पेश किया था। लोकसभा को आज दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित किया गया।

लोकसभा में ध्वनिमत से कृषि कानून वापसी बिल हुआ पास

लोकसभा में विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को कृषि कानून निरसन विधेयक 2021 पेश किया और कुछ देर बाद ही इसे पास कर दिया गया। वहीं विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

लोकसभा में कृषि कानून निरसन विधेयक पारित होने पर BKU प्रवक्ता राकेश टिकैत, बोले- जिन 700 किसानों की मृत्यु हुई उनको ही इस बिल के वापस होने का श्रेय जाता है। MSP भी एक बीमारी है। सरकार व्यापारियों को फसलों की लूट की छूट देना चाहती है। आंदोलन जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button