Uttar Pradeshराज्य

लखनऊ की दुल्हन ने 9 दिन में किया ऐसा कांड, सुबह ससुराल पहुंची और शाम तक प्रेमी संग फरार

UP News : उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के मोहनलालगंज क्षेत्र से एक घटना सामने आई है. एक महिला, जिसकी शादी हाल ही में हुई थी, कुछ ही दिनों के बाद अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई. जानकारी के मुताबिक, शादी 11 मार्च को हुई थी और शुरुआती दिनों में महिला अपने मायके में ही रही. 20 मार्च को वह अपने पति के साथ अपने ससुराल गई, लेकिन थोड़ी ही देर में उसने अपने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया और अपने प्रेमी के साथ जाने का फैसला कर लिया.

दोपहर के समय पति अपने काम से कुछ समय के लिए घर से बाहर गया था. शाम को लौटने पर उसने देखा कि उसकी पत्नी घर में नहीं थी. शुरुआत में वह सोच रहा था कि शायद वह कहीं बाहर गई होगी, लेकिन जब काफी देर तक कोई खबर नहीं मिली तो उसकी चिंता बढ़ गई. घर में जांच करने पर पता चला कि जेवर और कपड़े भी गायब है. परेशान पति ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और शिकायत दर्ज करवाई.

महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई

वहीं, पति ने आसपास के लोगों से जानकारी लेने की कोशिश की, तो उसे एक हैरान करने वाली बात पता चली. ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने महिला को एक युवक के साथ बाइक पर जाते हुए देखा था. इससे स्पष्ट हो गया कि महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई है.

पुलिस ने महिला के मोबाइल पर संपर्क किया. बातचीत में महिला ने कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ हरियाणा जा चुकी थी और अब लौट रही है. कुछ समय बाद वह अपने प्रेमी के साथ मोहनलालगंज के हरिकंशगढ़ी चौकी पहुँची. चौकी में उसने स्पष्ट रूप से कहा कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती और अपने प्रेमी के साथ ही जीवन बिताना चाहती है.

महिला का साथी पहले से ही शादीशुदा

जांच के दौरान यह पता चला कि महिला का साथी पहले से ही शादीशुदा है और वह अलग समुदाय से ताल्लुक रखता है. इस तथ्य के उजागर होने के बाद मामला और अधिक संवेदनशील हो गया. पुलिस के मुताबिक दोनों वयस्क हैं और अपने निर्णय से एक साथ हैं. फिलहाल, दोनों की बयान दर्ज कर लिया गया हैं और आगे की कार्रवाई जारी है.

ये भी पढ़ें- Bank Holidays Alert : कल से 4 दिन के लिए बैंक बंद, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button