योगी सरकार ने फिर कसा मुख्तार अंसारी पर शिंकजा, मां की संपत्ति की गई कुर्क

गाज़ीपुर: योगी सरकार में माफियाओं पर कार्रवाई का दौर जारी है। यूपी के गाज़ीपुर में जिला प्रशासन ने रविवार को भारी पुलिस फोर्स के साथ आईएस-191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की बेनामी संपत्ति, जो उनकी माता स्व. राबिया खातून के नाम से दर्ज है जिला प्रशासन ने मुनादी कर कुर्क करने की कार्रवाई की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के महंगे शहरी इलाके महुआबाग में इस कमर्शियल प्लॉट की कीमत करोड़ो की आंकी जा रही है। कोतवाली पुलिस ने ढोल पीटकर सरे-बाजार करोड़ों की संपत्ति कुर्क की।

योगी सरकार ने फिर कसा मुख्तार अंसारी पर शिंकजा
मऊ के बाहुबली विधायक माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ योगी सरकार का एक्शन लगातार जारी है। इस बार सरकार ने मुख्तार अंसारी की मां की संपत्ति कुर्क की है। इतना ही नही शासन के निर्देश पर प्रशासन माफियाओं के अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया जारी है। बता दें कि कुछ दिन पहले मुख्तार के राइट हैंड कहे जाने वाले साथी की अवैध संपत्ति पर भी सीएम योगी का बुलडोज़र चल चुका है और अब खुद मुख्तार की मां की भी अवैध ज़मीन को सरकार ने नेस्तनाबूत कर दिया है। सीओ सिटी ने बताया है कि बाज़ारु कीमत लगभग 3.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क हुई है।
मां की संपत्ति की गई कुर्क
मुनादी के बाद सीओ सिटी ओजस्वी चावला ने बताया कि जिलाधिकारी गाज़ीपुर के आदेश पर गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के अंतर्गत आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की बेनामी शहरी ज़मीन जो इनकी माता राबिया खातून के नाम पर दर्ज है, उक्त ज़मीन को आज कुर्क करने की कार्रवाई की गई। इस प्लाट का क्षेत्र लगभग 11 सौ 11 वर्ग मीटर है। सीओ सिटी ने इसका बाजारू मूल्य लगभग 3 करोड़ 50 लाख बताया है। कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या में राजस्व और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
Read Also:- Supertech Twin Tower ढहाने का टेस्ट ब्लास्ट 3 सेकेंड में हुआ पूरा, 22 मई को गिरा दी जाएगी इमारत