
World Food India: देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 का समापन हो गया है। समापन समारोह के मुख्य अतिथि देश की प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू । वर्ल्ड फूड इंडिया समारोह में बिहार को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पहला स्थान मिला है। जिसके लिए बिहार सरकार में उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौण्डरीक को माननीय राष्ट्रपति ने सम्मान दिया। साथ ही इस कार्यक्रम में उद्योग विभाग के खाद्य प्रसंस्करण डायरेक्टर विवेक रंजन मैत्रेय भी मौजूद रहें।
World Food India: बिहार को मिला प्रथम पुरस्कार
बता दें कि राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 कार्यक्रम में बिहार ने शिरकत की थी। इसके समापन समारोह में भारत सरकार के केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस भी मौजूद रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार मिलने पर बिहार सरकार के उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौण्डरीक ने कहा कि वर्ल्ड फूड इंडिया में प्रथम पुरस्कार मिलना गौरव की बात है साथ ही यह सम्मान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य को मिला सम्मान है।
फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में बिहार है अग्रणी
बिहार सरकार में अपर मुख्य सचिव संदीप पौण्डरीक ने बताया कि बिहार आज फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में भारत के अग्रणी राज्य में से एक है। कृषि आधारित उद्योग एवं निर्यात में बिहार भारत के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना चुकी है। तो वहीं आज बिहार निवेशकों के लिए एक आदर्श राज्य के रूप में उभर कर सामने आया है। कार्यक्रम में मौजूद उद्योग विभाग के खाद्य प्रसंस्करण निदेशक विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 में पार्टनर स्टेट के रुप में बिहार के इंवेस्ट बिहार पवेलियन ने आगंतुकों एवं निवेशकों को बहुत आकर्षित किया।
ये भी पढ़ें- Freedom Fighter: बिहार सरकार ने की थी कोशिश, खत्म हुआ इंतजार, मिलेंगे ब्याज सहित पेंशन की राशि