ASP ने ‘चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो’ का लगाया नारा, छात्राओं से कहा- किसी भी परिस्थिति में घबराएं नहीं

Women Awareness Program: हाथरस के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं को साइबर सुरक्षा और महिला हेल्पलाइन के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अशोक कुमार और साइबर सेल प्रभारी विपिन चौधरी मौजूद रहे।
एएसपी अशोक कुमार ने छात्राओं को आश्वस्त किया कि किसी भी मुश्किल परिस्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। वह बिना झिझक पुलिस की सहायता ले सकती हैं। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर भी दिए।
अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार से बचें
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के इस्तेमाल में सतर्कता आवश्यक है। छात्राओं को अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने या किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए। यदि कोई समस्या आती है, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने ‘चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो’ का नारा भी दोहराया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एएसपी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्या ममता उपाध्याय कौशिक ने अतिथियों का स्वागत किया। उप निरीक्षक सचिन चौधरी ने छात्राओं को साइबर अपराध और सोशल मीडिया से जुड़े खतरों के बारे में जानकारी दी।
साइबर सेल प्रभारी विपिन चौधरी ने 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, डायल 112, पॉक्सो एक्ट और अच्छे-बुरे स्पर्श की पहचान के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन कुमुद शर्मा ने किया। इस अवसर पर मोनिका वार्ष्णेय, स्वेता सिंह, साधना सिंह, चमन शर्मा, देवेंद्र सिंह और दिनेश शर्मा समेत कई लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : पुलिस भर्ती में धांधली करने की कोशिश, एक अभ्यर्थी गिरफ्तार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप