Weather Update : देश के कई राज्य में भीषण ठंड और घना कोहरा छाया हुआ है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में शीतलहर और ठंड बढ़ती जा रही है। घने कोहरे से ट्रेनों पर इसका असर देखने को मिल रहा है। जिससे कई ट्रेनें 2 से 8 घंटे की देरी से चल रही है।
ट्रेनों की रफ्तार पड़ी धीमी
बता दें कि कम विज़िबिलिटी के कारण प्रदेश के कई जनपदों में ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ी है। जिस कारण से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे से निपटने के लिए रेलवे प्रशासन आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर रहा है, वहीं रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, जब तक कोहरा पूरी तरह नहीं छटेगा, तब तक ट्रेनों का संचालन समय पर होना मुश्किल हो सकता है। इसी को लेकर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और समय की जांच कर लें।
कई घंटे लेट चल रही ट्रेनें
फर्रुखाबाद सहित प्रदेश के कई जनपदों में भी घने कोहरे से यातायात प्रभावित हुआ है। बता दें कि गुरुवार को कालिंद्री एक्सप्रेस दो घंटे और मथुरा-छपरा एक्सप्रेस एक घंटा 50 मिनट की देरी से स्टेशन पहुंची। इसके अतिरिक्त अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से विलंब से चल रही हैं। जिस कारण भीषण सर्दी में यात्रियों को स्टेशन पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है।
ठंड से बढ़ी ठिठुरन
मुगलसराय रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में पूरे दिन घना कोहरा छाए रहने की आशंंका है। जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान भी कम होने के कारण क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें- कोलकाता में I-PAC पर ED की Raid, मौके पर पहुंची सीएम ममता बनर्जी, जमकर हंगामा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









